आरएस पुरा। गांव सीर में एक विवाहिता पूनम (24) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में परिवार के लोगों ने पहले जम्मू मेडिकल कालेज में उपचार के ले गए। बाद में उसे नारायण अस्पताल कटरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई गई। उसकी शादी दिसंबर 2017 गांव सीर के अर्जुन नामक युवक से हुई थी। वह राज्य पुलिस में कार्यरत है और पूनम का एक वर्ष का बेटा भी है। बुधवार को जम्मू मेडिकल कालेज में पूनम के शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत मायके पक्ष के लोगों ने शव देने से मना करने के बाद सूरे चक्क के उसका संस्कार किया। मायके के लोगों ने पूनम की एक साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया। इस पुलिस ने पूनम के पति अर्जुन सिंह व सुुसर रवैल सिंह को वीरवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई कर दी है। एसडीपीओ आरएस पुरा सौरव पराशर का कहना है कि पुलिस अर्जुन सिंह व उसके पिता रवैल सिंह से पूछताछ कर रही है।