फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी चौरा में गैंगरेप का मामला फर्जी निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चौकी चौरा इलाके में एक महीने पहले नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला फर्जी निकला। जिस महिला ने पुलिस में अगवा कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था, वह दुष्कर्म होने के बयान से ही कोर्ट में मुकर गई। लिहाजा यह केस खत्म हो गया।
विज्ञापन

दरअसल, चौकी चौरा क्षेत्र में करीब एक महीने पहले मेल से वापस आ घर जा रही एक नवविवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके पति को बंधक बनाए रखा गया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उस समय महिला का मेडिकल कराया गया था। रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हो सकी। आरोप लगाने वाली महिला को जब कोर्ट में पेश किया गया तो जज के सामने उसने खुद भी दुष्कर्म होने से इनकार किया। आखिरकार पुलिस ने धारा 376 को हटाकर केस खत्म कर दिया।


महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामला की गंभीरता से जांच की गई। यह मामला फर्जी पाया गया है। किसी प्रकार का गैंगरेप नहीं हुआ। महिला ने भी जज के सामने दुष्कर्म नहीं होने का बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय शर्मा, एसडीपीओ, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें