आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड आठ के रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी के अपहरण का मामला थाने में दर्ज करवाया। इस संबंध में तीन युवकों के एफआईआर लिखी गई है। उनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी हे।
आरएस पुरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने पत्नी राज कुमारी का अपहरण करने की लिखित में शिकायत आरएस पुरा थाने में की। उसने पुलिस शिकायत में जानकारी दी है कि गांव चकरोइ के संदीप कुमार, गारू राम, सुनील कुमार ने राज कुमारी का अपहरण किया है। बताया जाता है कि सुरेंद्र की पत्नी के बीमार होने पर ये तीनों तांत्रिक बन कर उसके घर में आते-जाते थे। शुक्रवार को दिन के समय भी वे सुरेंद्र के घर आए थे और इसी शाम को राज कुमारी का तीनों ने अपहरण कर लिया। आरएस पुरा थाने में इस मामले में धारा 366, 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर राज कुमारी सहित तीनों आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। राज कुमारी दो बच्चों की मां है।