फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से गिरकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के पोठा स्थित एक स्कूल की बस से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। वह छठी कक्षा में पढ़ता था। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बस (जेके 11 3799) चालक बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर पोठा बाईपास के पास अचानक छात्र सज्जाद अली(14) पुत्र लियाकत अमीन निवासी मिर्जा मोड़ गांव(सूरनकोट) बस से गिर पड़ा। सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर एसएचओ सोमराज घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें