अखनूर। कस्बे के राजोरी रोड पर पुलिस ने एक नाके पर तलाशी के दौरान कार से 11 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
शनिवार सुबह राजोरी रोड पर खूगा मोड़ पर नाके के दौरान पुलिस ने एक कार (जेके-12 6769 ) को रोक कर तलाशी ली। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने उनकी व कार की तलाशी ली तो दो युवकों से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीसरे युवक से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने दो य़ुवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मोहम्मद सलीम (24) निवासी सुरनकोट, अनामुल हक (25) निवासी सुरनकोट के रूप में हुई। उनको हिरसत में ले लिया। जबकि तीसरे युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। थाना प्रभारी शिवदेव सिंह ने बताया दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो