फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने हत्या के मामले में दो भगोड़े आरोपियों को दबोच सलाखों के पीछे डाला

Wed, 05 Sep 2018 02:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को देर शाम मेंढर पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने छापामार कर हत्या के मामले के दो भगोड़ों को धर दबोचा। उपकी पहचान मोहम्मद इलियास और जैनब बी पत्नी निवासी गांव छजला तहसील मेंढर के रूप में हुई है। दोनोें आरोपियाें के खिलाफ सेना के एक जवान की हत्या को लेकर मेंढर थाने में मामला दर्ज था।
विज्ञापन


करीब डेढ़ माह पूर्व मेंढर तहसील के गांव छलजा में सेना की डीएसई यूनिट के जवान मोहम्मद मतलूब की एक झगड़े के दौरान हत्या हो गई थी। जिसे लेकर पुलिस मोम्मद इलियास और उसकी मां जैनब बी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दोनों ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। इसके बाद पीड़ित परिवार की तरफ से कई बार आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रदर्शन भी किया गया।

एसएसपी राजीव पांडे ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया और मंगलवार को देर शाम दोनों आरोपियों को उनके एक रिश्तेदार के यहां से दबाच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें