पौनी। लेतर भांवला में वीरवार को हुई मिनी बस दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल के साथ ही मिनी बस दोनाें के चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
गौरतलब है कि मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मिनी बस के चालक ने उसको एकदम से मोड़ दिया, जिसके उपरांत मिनी बस सड़क मार्ग को छोड़ कर खाई की तरफ लुुढ़क गई। लोगाें का कहना है कि दोनाें वाहन एक दूसरे की विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे थे। मिनी बस का चालक थोड़ी सी सूझबूझ से काम लेता तो ब्रेक लगा कर उसे रोक सकता था, लेकिन उसके एकाएक मोड़ काटने के निर्णय से मिनी बस पलट गई जिसका खामियाजा मासूम विद्यार्थियों को भुगतना पड़ा।
एसएचओ संजय अबरोल ने बताया कि दोनाें वाहनों के चालकाें को ढूंढा जा रहा है, हालांकि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।