फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से मृत मिला व्यक्ति, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे स्टेशन जम्मू से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जो संभवता एक यात्री है, जो ट्रेन में किसी जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

रविवार को कुछ लोगों ने रेलवे पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति अचेत पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उठाकर जीएमसी ले गई। यहां डाक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई ऐसा दस्तावेज या सामान नहीं मिला। जिससे की उसकी पहचान हो सके। माना जा रहा है कि वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है। उसे कुछ खिलाकर सामान लूट लिया गया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में युवक की मौत
नेशनल हाइवे पर झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन अंतर्गत सुकेतर के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक रोहित चौधरी बरनाई का रहने वाला था। वह बाइक पर अपने दोस्त के साथ कटड़ा से जम्मू की तरफ आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक एक डिवाइडर से टकराई। दोनों गिर पड़े, लेकिन इसमें रोहित को अधिक चोट आई। हादसा होने के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए। हाइवे की एंबुलेंस की तरफ से दोनों को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें