फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली ने ही बना डाला दोस्त के रेप का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभग के राजोरी में बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन


11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से बलात्कार करने के लिए बाकायदा पूरा प्लान बनाया गया। प्लान के मुताबिक छात्रा को आरोपी के घर ले जाया गया जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

अहम बात ये है कि इस घिनौने प्लान में आरोपी युवक का साथ छात्रा की सहेली ने दिया जो उसकी रिश्तेदार भी है।
Trending Videos

कोल्ड ड्रिंक लेकर आई और...

छात्रा की रिश्तेदार ने आरोपी युवक इशफाक अहमद निवासी अजमताबाद, थन्नामंडी के साथ मिलकर प्लान तैयार किया। कल प्लान के मुताबिक आरोपी युवती छात्रा को लेकर राजोरी आ गई।

यहां वह उसे एक कमरे में ले गई। युवती ने छात्रा से कहा कि यह उसके रिश्तेदार का घर है और यहां पर थोड़ा सा काम है। वह उसके लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आई और पिला दी।

युवक ने छात्रा के साथ...

कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई और युवती ने आरोपी युवक को कमरे में बुला लिया और खुद वहां से फरार हो गई।

इसके बाद युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। होश आने पर छात्रा ने अपने परिवार वालों को जानकारी दी।

इसके बाद परिवार वालों ने राजोरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। यहां पुलिस ने एफआईआर नंबर 401 और धारा 376, 342 और 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

स्कूल में किसी बहाने से बुलाया

एसएसपी राजोरी मुब्बसर लतीफी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी युवती और युवक दोनों फरार है।

करीब दो साल पहले भी राजोरी में ऐसा ही मामला सामने आया था। एक छात्रा को उसकी सहेली ने स्कूल में किसी बहाने से बुलाया और फिर एक युवक के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

युवती इस समय दिल्ली में

राजोरी के खांडली क्षेत्र से एक युवती के अपहरण होने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इसमें मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती इस समय दिल्ली में है। पुलिस ने युवती के मोबाइल की लोकेशन से इसका पता लगाया है।

हालांकि अपहरण करने वाला कौन है, इसकी कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है, लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि अपहरण करने वाला राजोरी जिले का रहने वाला नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें