फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा बेचने वालों को शक के आधार पर उठा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। नशीले पदार्थ चिट्टा को लेकर बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र सुर्खियों में रहता है। हालांकि पुलिस की पुरजोर कोशिश के बाद भी नशीले पदार्थ को बेचने और सेवन करने वालों को अभी तक जड़ से खत्म नहीं किया गया है। दिन प्रतिदिन यह नशीला पदार्थ क्षेत्र में पैर पसारता जा रहा है।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ चिट्टे का हॉटस्पॉट बने क्षेत्र सरोर अड्डा में पुलिस द्वारा दबिश दी जाती है। कई लोगों को हिरासत में भी लिया जाता है। उसके बावजूद उनको छोड़ दिया जाता है। अगर उनके पास चिट्टा बरामद होता है या फिर सेवन किए हुए पकड़ा जाता है तो पुलिस अगर सख्ती करे तो चिट्टा बेचने वालों के सरगना तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन पुलिस द्वारा सख्त रवैया अख्तियार नहीं किया जाता है। इसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। इसके चलते बाड़ी ब्राह्मणा में चिट्टे का धंधा धड़ल्ले से हो रहा है। दूसरी ओर आसपास की पंचायत के लोगों का कहना है कि चिट्टे की वजह से क्षेत्र में अपराध बढ़ गया है। इलाके में दहशत का माहौल है।
26 नवंबर को पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने दो युवकों को गाड़ी समेत शक के आधार पर उठाया। थाने में लाकर पूछताछ की गई तो उनमें से एक युवक चिट्टे का सेवन किए पाया गया। उनके पास दो से तीन लाख रुपये होने का मामला भी सामने आया। सूत्रों के अनुसार उन युवकों को शाम को छोड़ दिया गया। उनको किस वजह से उठाया गया, उस पर कोई भी पूछताछ पुलिस ने नहीं की।
विज्ञापन

दूसरा मामला 27 नवंबर को सरोर अड्डा क्षेत्र का है। यहां भी पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों का शक के आधार पर पीछा किया। जैसे ही युवकों को शक हुआ कि पुलिस उनका पीछा कर रही है, उन्होंने सरोर अड्डा में गाड़ी खड़ी की और फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली और थाने ले आई। हालांकि 28 नवंबर शाम तक गाड़ी का लॉक नहीं खोला गया और न ही मालूम किया जा सका कि उस गाड़ी में ऐसा क्या था, जिसके कारण पुलिस को शक हुआ और अभी तक युवक भी फरार हैं।
28 नवंबर को पंचायत घर अपर कार्थोली से दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वह नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। सुबह उनके घर वालों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा।
कुल मिलाकर बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र नशे की ओर बढ़ता जा रहा है। चिट्टा धड़ल्ले से बिक रहा है। इसका सेवन भी हो रहा है। खुफिया रिपोर्ट के बावजूद भी पुलिस चिट्टा बेचने वालों के सरगना तक नहीं पहुंच पा रही है।
-------------
जब से क्षेत्र में आए हैं तब से चिट्ठे का धंध कम हुआ है। निरंतर पुलिस चिट्टा बेचने और सेवन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को हिरासत में लिया जा रहा है। उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। नशीले पदार्थ को लेकर किसी भी किस्म की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

-राजेश शर्मा, थाना प्रभारी, बाड़ी ब्राह्मणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें