फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई नेताओं से बात करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कांग्रेस की तरफ से देशभर में चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत छंब विधानसभा क्षेत्र के नाथल गांव में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस नेता भारत प्रिय ने किया इसमें लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

लोगों ने भारत प्रिय को बताया कि नाथल सड़क की हालत बहुत खराब है। कई नेताओं से बात करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। क्षेत्र के औषधालय में डॉक्टर नहीं आते हैं। यह क्षेत्र विकास से अछूता है। भारत प्रिय ने कहा कि कांग्रेस का जन जागरण अभियान इसलिए शुरू किया गया है ताकि लोगों को सरकार की नाकामी के बारे में पता चल सके। जनसभा का मकसद वोट मांगना नहीं, बल्कि लोगों के बीच उनकी समस्याएं सुनना है। भारत प्रिय ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर रमेश वर्मा, सतपाल शर्मा, चुन्नी लाल समेत अन्य नेता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें