फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से पति की स्कूटी लेकर निकली नवविवाहिता ने फ्लाईओवर से कूद दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल हाईवे के नगरोटा स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास एक नवविवाहिता ने फ्लाईओवर से कूदकर जान दे दी। महिला घो मन्हासा की रहने वाले थी। मरने से पहले उसने अपनी स्कूटी को रोड पर खड़ा कर दिया। फिर चप्पल उतारी और पुल से करीब 100 फुट नीचे कूद गई। कूदने के बाद कुछ देर तक उसकी सांसे चल रही थीं। जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोनिया (30) जम्मू के शक्तिनगर की रहने वाली थी। आठ माह पहले ही उसकी शादी घो मन्हासा में संजय शर्मा से हुई थी। रविवार दोपहर 3:30 बजे सोनिया ससुराल से स्कूटी लेकर निकली थी। स्कूटी उसके पति के नाम पर है। शाम 5:50 बजे पति ने पुलिस को सूचना गया कि सोनिया घर से स्कूटी लेकर निकली है। घर पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोनिया के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो नगरोटा के पास पाई गई। शाम 6:30 बजे जानकारी मिली कि महिला ने पुल से छलांग लगा दी है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के ससुराल में जानकारी दी। इसके बाद मायका और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। यहां पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो हुई। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर आत्महत्या की है। नगरोटा पुलिस थाने के एसएचओ शौकत का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसी में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें