जम्मू। प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। जम्मू संभाग के कटड़ा में 7.8 एमएम, भद्रवाह में 19.8 और बनिहाल में 5.6 एमएम बारिश हुई। जम्मू में रविवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ-साथ उमस बढ़ती गई। हालांकि, दोपहर बाद जम्मू में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। कटड़ा में अधिकतम 32.0, श्रीनगर में 28.1, पहलगाम में 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ ही बना रहेगा।