सांबा। जिले में पशु तस्करों के होसले काफी बुलंद हो गए हैं। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के साथ अब वह लोगों के घरों के बाहर बंधे मवेशी भी चोरी कर रहे हैं।
जिले के मदून गांव से एक किसान के बैल की जोड़ी चोरी की गई। वहीं एक गाय जो घर के बाहर बंधी थी, उसे भी तस्कर ले गए। इससे पहले खनबाल से दुधारू गाय चोरी हो गई थी। बांद में रैपर क्षेत्र से छह मवेशी चोरी हो गए थे। जो मनोहर गोपाला क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किए। पशु तस्करी के साथ अब किसानों के मवेशी भी तस्कर चोरी कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों में भी रोष है। पशु तस्करों की ओर से पुलिस पर भी जानलेवा हमले जारी हैं। जिले में पुलिस पर जानलेवा हमले की तीन वारदातों हो चुकी हैं।