सांबा। जिले में अलग-अलग पशु तस्करी के तीन प्रयास को नाकाम कर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया और 17 मवेशी मुक्त कराए।
पुलिस के अनुसार पशु तस्करी के अवैध परिवहन के संबंध में सुपवाल की पुलिस पार्टी ने हाईवे पर नाका लगाया। जांच के दौरान ट्रक न. जेके 03 एच-6797 को रोकने का संकेत दिया, जिसका चालक ने वाहन को नाका से भगा लिया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन इससे पहले कि पुलिस वाहन को रोके, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को नाका प्वाइंट से कुछ मीटर की दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान नौ मवेशी लदे पाए गए। एक अन्य मामले में विजयपुर पुलिस ने हाईवे स्वांखा मोड़ पर नाका लगाया और पांच मवेशियों को बचाया, जिन्हें महिंद्रा बोलेरो पिक-अप न. जेके 08ई- 3348 में ले जाया जा रहा था। इसी तरह तीसरा प्रयास राजपुरा में नाके में तीन मवेशियों को बचाया, जिन्हें एक महिंद्रा वाहन जेके 08 5041 में ले जाया जा रहा था। वाहन चालक रोहित चौहान निवासी हरिया चक, हीरानगर, कठुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले दायर कर लिए हैं।