फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेहली वार सीमापर महिला घुसपैठ करने पर मारी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। अंतरराष्ट्रीय व एलओसी पर पहली बार सीमा पर घुसपैठ करने पर एक महिला को बीएसएफ ने मार गिराया। हालांकि इसके नाम के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। उक्त महिला से कोई संदिग्ध सामान भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यह जरूर माना जा सकता है कि महिला को गाइड बनाकर भेजा गया होगा। पाकिस्तान की और से घुसपैठ कराने का प्रयास हो सकता है। आरएस पुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा व एलओसी पर पहली बार एक महिला सीमा तक पहुंची और उसने अपने ऊपर कंबल ले रखा था, जिससे पता लगा पाना मुश्किल था कि घुसपैठिया महिला है या पुरुष। इन सब बातों को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियां पता लगाने में लगी हैं कि पाकिस्तान की ओर से किस मंशा से महिला को सीमा पर भेजा गया है। यहां तक आरएस पुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा की बात है यहां पहले कई बुजुर्ग व युवा पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने पर मार गिराया गया। पहले की तरह पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से यही कहा गया कि उक्त महिला पाकिस्तान की नागरिक नहीं है। आज तक जितने भी लोग घुसपैठ के दौरान मारे गए हैं पाकिस्तान की ओर से शव नहीं लिए जाने पर भारतीय क्षेत्र में ही उनको दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें