फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कुख्यात अपराधियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को पिस्तौल और तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार अपराधियों में से एक को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक विशेष सूचना पर आरएस पुरा पुलिस ने दो अपराधियों को शनिवार रात को सीमावर्ती गांव आगरा चक से गिरफ्तार किया। उनके नाम संदीप कुमार निवासी चक इस्लाम आरएस पुरा और अमरीक सिंह निवासी आरएस पुरा हैं। उनके कब्जे से पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि उक्त अपराधियों से पूछताछ के बाद एक जसबीर सिंह आरएस पुरा में विभिन्न मामलों में पहले से ही शामिल रहा है। उसे जालंधर में गिरफ्तार किया गया है। उसे एफआईआर नंबर 66/2021 यू / एस 3/25 ए एक्ट और कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से कारतूस बरामद किए। जसबीर ऊर्फ कक्का जालंधर में एक ढाबा चलाता है और जम्मू में अपराध करने के बाद अपराधी भूमिगत होकर जालंधर में अपने ढाबे में रहते हैं। पुलिस ने अन्य दो के खिलाफ एफआईआर नंबर 189/2020 यू / एस 307/341/147/148 आईपीसी 4/25 ए एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित अन्य अपराधियों के ठिकाने के बारे में और सुराग पाने के लिए जसबीर से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें