फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो ड्रग तस्करों की छह लाख की संपत्ति कुर्क की

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। सांबा पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्करों बाग अली निवासी राख बरोटियां तहसील विजयपुर जिला सांबा और कागो निवासी राख बरोटियां तहसील विजयपुर जिला सांबा की लगभग छह लाख रुपये के दो घरों को कुर्क किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई जांच/पूछताछ के दौरान आवासीय घरों की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई थी। यह संपत्ति प्रथम दृष्टया ड्रग तस्करों द्वारा नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी। पूरी कार्यवाही थाना प्रभारी विजयपुर के नेतृत्व में और एसडीपीओ विजयपुर अरुण जमवाल की देखरेख में एक विशेष टीम ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें