राजोरी कोटरंका बड्डाल में सड़क हादसे में घायल जीएमसी मे पहुंचे।
राजोरी। बड्डाल क्षेत्र में बुधवार शाम को एक टाटा मोबाइल वाहन और मैजिक ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इसमें 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को जीएमसी राजोेरी रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार एक टाटा मोबाइल वाहन बड्डाल से कोटरंका की ओर आ रहा था और मैजिक ऑटो कोटरंका से बड्डाल की ओर जा रहा था। बड्डाल पुली के पास दोनों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस दौरान मैजिक ऑटो में सवार 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कोटरंका के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार कोटरंका अस्पताल में लाए गए घायलों में नगीना कौसर पुत्री सलाल अहमद, फरजाना कौसर पुत्री मोहम्मद तफैल, जहीर खान पुत्र मोहम्मद सादिक, रिफ्ता कौसर पुत्री मोहम्मद इकबाल, अबरार अहमद पुत्र मोहम्मद अल्ताफ सभी निवासी कराग, कावैद अहमद पुत्र नजाम दीन, गुलाम मोहम्मद पुत्र नादिर खान दोनों निवासी लरकुत्ती, दिलशाद अहमद पुत्र मोहम्मद दीन निवासी जगलानू, मोहम्मद अफवाज़ पुत्र मोहम्मद अफजल निवासी कराग, रूबानी शाह पुत्र इकबाल हुसैन शाह निवासी कोटरंका, मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी दराज शामिल हैं। इनमें दो गंभीर रूप से घायल रूबानी शाह और दिलशाद अहमद को जीएमसी राजोरी रेफर किया गया है। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।