फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंती से हमला मामले में तीन को लिया रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला के कोटली मनयोतरा के प्रेमनाथ पुत्र बालकू की गैंती से हत्या मामले में पुलिस ने उसके भाई, भाभी तथा भतीजे को एक सप्ताह की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में मौका-ए-वारदात पर मौजूद लोगों को पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने मृतक प्रेमनाथ के भाई बिशन नाथ, भाभी वैष्णो देवी तथा भतीजे अशोक कुमार को रिमांड पर भेज दिया।
एसएचओ राजेश गौतम ने बताया कि कोटली मनयोतरा में भूमि विवाद के बाद आपस में हुई मारपीट तथा हत्या का पता चलते ही मौके पर पुलिस की पार्टी पहुंची थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। कोर्ट में अपील के बाद एक सप्ताह की रिमांड मिली है। अब सभी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को कोटली मनयोतरा में दो सगे भाइयों में हुई मारपीट के दौरान प्रेमनाथ पर गैंती से हमला किया गया था, जिससे उसको गंभीर चोटें आई थीं। बाद में उसने दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मृतक प्रेमनाथ के शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया जाता है कि शौचालय बनाए जाने तथा खेतों में गोबर फेंके जाने पर वीरवार को विवाद ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

नोट खबर फोटो नंबर दो सहित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें