फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। तहसील के गांव मंजुआ सुंगल में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं उसके देवर पर गंभीर आरोप लगे हैं, जो फरार बताया जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को प्राइमरी हेल्थ सेंटर(पीएचसी) पौनी में एक महिला को गंभीर हालत में लाया गया, जिसकी उपचार मिलने से पहले ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका।
मौके पर पहुंचे महिला के मायके वालों के साथ ही उसके पति सुलिंड़र सिंह पुत्र तारामणि ने कहा कि देवर की गलत हरकतों के कारण मुन्नी देवी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम को मृतका के देवर जोगिंदर सिंह ने मुन्नी देवी के साथ छेड़खानी की। इस दौरान उसकी व मुन्नी देवी के बीच काफी कहासुनी हुई। वहीं, दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करने वाला सुलिंड़र सिंह काम से वापस घर नहीं आया था।
घर पर उसके तीनों बच्चेे थे। इसी दौरान मुन्नी ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ते देख जोगिंदर सिंह ने उसे बाइक पर बैठाया और पौनी के लिए निकल गया। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में मुन्नी को छोड़ वह फरार हो गया। शनिवार सुबह डाक्टरों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जोगिंदर सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
घर के पिछले हिस्से में किया अंतिम संस्कार
पौनी। मुन्नी देवी की मौत के बाद उसके मायके वालों तथा पति सुलिंड़र सिंह ने शव का अंतिम संस्कार घर के पिछले हिस्से में शनिवार दोपहर को किया। परिजनों के अनुसार मुन्नी देवी के साथ जोगिंदर सिंह आए दिन छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी घर के पीछे रहने वाले उसके सास-ससुर को भी थी, लेकिन उन्होंने उसको कभी भी रोकने या समझाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें