फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: एयरपोर्ट में घुसने की फिराक में पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ जारी

Tue, 15 Feb 2022 11:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू एयरपोर्ट के पास से पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियां उस व्यक्ति के नाले में जाने की वजह तलाशने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील तकनीकी एयरपोर्ट जम्मू में नाले के जरिये घुसने की फिराक में पकड़े दो संदिग्धों में से एक को सतवारी पुलिस ने छोड़ दिया है, जबकि दूसरे से पूछताछ जारी है। एसएचओ सतवारी समीर गिलानी के अनुसार दो संदिग्ध में से एक मनोरोगी था जिसे छोड़ दिया गया है। दूसरे संदिग्ध पश्चिम बंगाल निवासी कवि छेत्री से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार उससे नाले में जाने की वजह तलाशने में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट में घुसने की फिराक में घूम रहे दो संदिग्धों को सुरक्षाबलों ने रविवार सुबह पांच बजे गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान राजस्थान निवासी रविंद्र लाल (55) और पश्चिम बंगाल निवासी कवि छेत्री (30) के रूप में हुई है। हालांकि, जांच के दौरान इनसे कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली थी। बता दें कि बीते साल जून महीने में एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर ड्रोन से निपटने के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें