फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला जंग लगा मोर्टार शेल, बीएसएफ ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। राजपुरा तहसील के सीमावर्ती गांव चचवाल में एक किसान को खेत में लोहे की संदिग्ध वस्तु मिली। जिस पर किसान ने बीएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह एक जंग लगा मोर्टार शैल है, जिसे बीएसएफ ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार किसान प्रीतम सिंह मंगलवार को अपने खेत में गेहूं की बिजाई के लिए ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान लोहे की जंग लगी एक ठोस वस्तु मिली, जिसकी सूचना बीएसएफ की 161वीं बटालियन के जवानों को दी गई। बीएसएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसे अपने कब्जे में ले लिया और बंब निरोधक दस्ते को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें