फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की टंकी में मिले महिला की शव मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव परोसती में लापता महिला का शव स्कूल की टंकी से बरामद होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके से फारेंसिक लैब के कर्मचारियों ने सबूत एकत्रित किए। वहीं मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा कर दोषियों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव परोसती में दो बच्चों की मां किरण कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव यहां के एक स्कूल की टंकी से बरामद हुआ। पुलिस इस मामले में अनेक पहलुओं पर जांच कर रही है। टंकी के ऊपर का ढक्कन बंद, मौत पारिवारिक कलह सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। दूसरी ओर फारेंसिक लैब के कर्मचारियों ने मौके से जरूरी सबूत एकत्रित किया है। बुधवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के मायके वालों ने उसकी मौत को हत्या बताया है। उन का कहना है कि साजिश के तहत की उसकी हत्या की गई है। दोषियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें