फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरी के बाद शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाक की नापाक हरकत, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

Wed, 11 Dec 2019 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उरी सेक्टर के बाद पाकिस्तान ने शाहपुर और किरनी सेक्टर में संघर्षिविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से मोर्टार शेलिंग की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब दे रही है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने आज यानी कि बुधवार सुबह सात बजे के करीब उरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई। पाकिस्तान सेना ने चुरुंडा गांव को निशाना बनाया।

विज्ञापन


वहीं आतंकियों को घुसपैठ कराकर घाटी का माहौल खराब करने की नापाक हरकतें पाकिस्तानी की ओर से लगातार जारी हैं। हालांकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी को हर बार मात ही मिलती है। बाजवूद इसके पाकिस्तान कोई सबक नहीं लेता।

अपनी नापाक हरकतों के क्रम में पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर बालाकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई। इससे पहले चार दिसंबर को कठुआ जिले के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई।
विज्ञापन


बता दें कि मनियारी और पानसर पोस्ट के बीच बन रहे सुरक्षा बांध को रोकने के लिए पाकिस्तान की ओर से गत सितंबर महीने से लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके बाद भी बीएसएफ की ओर से भी लगातार काम को जारी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें