फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दिखे दो संदिग्धों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस और अनुच्छेद-370 हटने की दूसरी बरसी से पहले बार-बार सीमांत इलाकों में ड्रोन और संदिग्ध लोगों के देखे जाने की सूचनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। सांबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में रोजाना ड्रोन देखे जा रहे हैं। कठुआ में भी ड्रोन देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। उधर, जम्मू के रेलवे स्टेशन पर सेना की वर्दी में देखे गए दो संदिग्धों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने कई जगहों पर इसकी तलाश की। सेना के पास से भी इसकी जानकारी ली गई, लेकिन कहीं इनकी सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 20 दिन में सांबा, कठुआ और जम्मू के अलग-अलग क्षेत्रों में 25 से ज्यादा बार ड्रोन देखे जाने की सूचनाएं आ चुकी हैं। चार से पांच बार तो पुलिस और बीएसएफ ने ड्रोन पर फायरिंग भी की है। पुलिस इसको एक चुनौती मान चुकी है, जिससे निपटने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ये गतिविधियां कम नहीं हो रहीं। सीमांत इलाकों में संदिग्ध लोग भी देखे जा रहे हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस को भागदौड़ करनी पड़ रही है। पुलिस को गश्त बढ़ानी पड़ी है। रात के समय डीएसपी रैंक के अफसर अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर विशेष जांच कर रहे हैं। एसएचओ दीपक पठानियां का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर दिखे दोनों संदिग्धों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन अभी सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें