फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा के दौरान विवाद सरपंच समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। सुंबल इलाके में एक ग्राम सभा के दौरान हुए आपसी विवाद में सरपंच सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाके में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिले के सोनवारी-सुंबल के नसबल इलाके में तेंगपोरा ग्राम पंचायत की बैठक के दौरान किसी मुद्दे पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। लड़ाई में एक सरपंच सहित चार लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कुछ स्थानीय पंचायत सदस्यों ने ग्राम सभा की बैठक के दौरान दूसरे समूह के विचार का विरोध किया और दोनों समूहों में वादविवाद होने लगा। अधिकारी ने कहा कि घायलों को सुंबल अस्पताल ले जाया गया जहां से सरपंच राथर मेहराज को आगे के इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बाद में पहुंची पुलिस ने झगड़े में शामिल लोगों से पूछताछ की। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें