फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की अपनी ही एके-47 सर्विस राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के श्रीनगर के सनत नगर इलाके में स्थित एक कैंप में गोली चलने की आवाज सुनाई दी और जब बाकी साथी मौके पर पहुंचे तो खून में लतपथ जवान को जमीन पर गिरा पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान की शिनाख्त बिहार के कांस्टेबल आनंद लाल के तौर हुई है। अधिकारी के अनुसार जवान सीआरपीएफ की 29वी बटालियन में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें