श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले के आवूरा गांव के लापता हुए बच्चे का जंगल में शव मिला है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उससे पूछताछ के बाद निशानदेही पर आठ वर्षीय तालिब अहमद खान शव बरामद किया गया। 15 फरवरी को आवूरा गांव से वह लापता हुआ था। पिता मंजूर अहमद की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से संदिग्ध स्थानों पर बच्चे को तलाशी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
एसएसपी कुपवाड़ा युगल मन्हास ने बताया कि सभी संभावित जगह तलाश के बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें आरोपी बच्चे का पड़ोसी ही निकला, जिसकी पहचान आमिर अहमद खान (19) पुत्र मोहम्मद अमीन खान के रूप में हुई है पोस्टमार्टम के बाद तालिब के शव को मंगलवार को परिजनों को सौंपकर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए खाक किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी प्रदीप सिंह, डीएसपी मुख्यालय राशिद यूनुस, इंस्पेक्टर नजीर अहमद, एसएचओ पीएस त्रेहगाम और अजहर शकील आईसी पीपी आवूरा के नेतृत्व में पुलिस टीमों के अथक प्रयास से यह मामला सुलझा है।