फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के सामान सहित हजारों रुपये की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने बैंक समेत तीन चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लाखों रुपये का सामान और हजारों की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान मुजमिल भट्ट निवासी डोडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 23 मई को बठिंडी में छह मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर सबूत जुटाए। डोडा निवासी मुजमिल भट्ट को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया। इसके साथ ही ग्रामीण बैंक नरवाल और बठिंडी की एक अन्य दुकान में चोरी करने की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाखों रुपये का सामन और हजारों की नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें