फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब में बहे तीन किशोरों में से दो के शव बरामद, आज होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जिले के मालपुर क्षेत्र में मंगलवार को नहाते समय चिनाब में बहे तीन किशोरों में से दो के शव बुधवार को बरामद हो गए हैं। मुनीश कुमार (18) और लवीश कुमार (17) के रूप में हुई है। तीसरे किशोर का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों किशोरों के शवों को परिवारों के हवाले कर दिया गया है, जिनका वीरवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सनद रहे कि तीनों ही चचेरे भाई थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को नहाते समय चिनाब में बहे तीन किशोरों की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। काफी देर तलाश करने के बाद दोपहर के सयम मुनीश कुमार का शव राजपुरा से बरामद हुआ। वहीं, कुछ देर बाद मालपुर से दूसरे किशोर लवीश कुमार का शव भी बरामद कर लिया गया। टीमों ने तीसरे किशोर को ढूंढने के लिए देर शाम तक भरसक प्रयास किए, लेकिन अंधेरा हो जाने पर अभियान को रोकना पड़ा है। उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। टीमों ने मालपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर तक खोजबीन की। अब वीरवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। वीरवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बच्चों के शव देख कर मची चीख पुकार, ग्रामीणों के छलके आंसू
बुधवार को दोपहर के समय जैसे ही तीन में से दो बच्चों के शव बरामद हुए वैसे ही चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, मासूमों के शवों को देख आसपास के लोगों के भी आंसू छलक आए।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि जम्मू जिले के मालपुरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर के समय चिनाब में नहाने गए तीन किशोर तेज बहाव में बह गए थे। सूचना के बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया था, लेकिन देर शाम तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। बुधवार सुबह छह बजे से फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद दो किशोरों के शव बरामद हुए हैं। मुनीष कुमार (18) के पिता का 6 साल पहले ही देहांत हो चुका था। उसके पिता जलशक्ति विभाग में अस्थायी कर्मचारी थे। पिता की मृत्यु के बाद उसकी माता को विभाग में स्थायी नौकरी मिली है। उसका एक छोटा भाई भी है। वहीं, लवीश के पिता एक दवाई की दुकान पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें