फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों के शटर तोड़ कर सामान और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मशीन दोमाना में रविवार देर रात शटर तोड़ कर शराब और हार्डवेयर की दुकान में चोरी हुई है। दुकानों से शराब सहित हार्डवेयर का सामान और नकदी पर हाथ साफ किया है। वहीं, वारदात के दौरान एक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मशीन दोमाना में दुकानदार साहिल सेठ ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए तो शटर टूटे हुए थे। अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो गायब था। चोरों ने तार, इन्वर्टर की बैटरी और नकदी सहित अन्य वस्तुएं चोरी की हैं। इनकी कीमत डेढ़ लाख के करीब है। दुकान के सामने ही शराब की दुकान में भी शटर तोड़कर बोतलें चुराई हैं। इसकी जानकारी दोमाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, शराब की दुकान के अंदर से तीन खाली बियर की बोतलें मिली हैं। कुछ बोतलें चोरी भी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज में चार चोरों की मौजूदगी सामने आई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें