जम्मू। चोरों ने बठिंडी क्षेत्र में एक रेडीमेड की दुकान में सेंध लगा कर हजारों रुपये की नकदी, लैपटॉप और महंगे कपड़ों व घड़ियों पर हाथ साफ किया है। सूचना के बाद सुबह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश कैद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने बठिंडी स्थित रेडीमेड की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। सेंधमारी के लिए दुकान की पिछली तरफ स्थित एक घर की छत का इस्तेमाल किया गया। सुबह करीब 3:25 बजे यह चोर दुकान में घुसे। इससे पहले चोरों ने पिछली तरफ लगी एक प्लाई को तोड़ा और फिर दुकान का दरवाजा तोड़ा। अंदर घुसते ही सीसीटीवी बंद कर दिया, लेकिन इससे पहले दो नकाबपोश कैमरे में कैद हो गए। उन्होंने लॉकर तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी, एक लैपटॉप, महंगी घड़ियां, कपड़े आदि पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम से भी जांच के जरूरी सबूत जुटाए गए हैं।