जम्मू। जम्मू के एक होटल में जहर निगलने से युवक-युवती की मौत हो गई है। दोनों उधमपुर के रामनगर के रहने वाले थे। वीरवार को उन्होंने ज्यूल चौक पर स्थित एक होटल में किराये पर कमरा लिया था। सुबह जब काफी देर तक दरबाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। अंदर दोनों बेसुध हालत में थे। आनन-फानन में दोनों को पुलिस की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने जहर खाने की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना नवाबाद के तहत ज्यूल चौक स्थित एक होटल में किराये पर लिए कमरे का दरबाजा सुबह नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने प्रबंधक को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में दरबाजे को तोड़ा गया और पाया कि दोनों बेसुध हालत में हैं। आनन फानन में उन्हें जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों ही उधमपुर के रामनगर के रहने वाले हैं। दोनों ने जहर क्यों निगला, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, शनिवार को शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।