फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द तक मांगें पूरी करो वरना 14 को होगा राजभवन का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुई कामछोड़ हड़ताल को शुक्रवार को 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, मांगें हल नहीं होने पर 14 मार्च को राजभवन के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीसी रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक गुप्ता, भानू संबयाल और सरदार देवेंद्र पाल ने कहा कि 14 मार्च को उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही राजभवन का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मांगों को अनसुना किया जा रहा है, जोकि गलत है। प्रदेशभर में 22 हजार के करीब अस्थायी कर्मचारी हैं। कामकाज ठप रहने के कारण पानी की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। कर्मचारियों को 225 रुपये प्रति दिन दिहाड़ी पर काम करना पड़ रहा है। परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

यह हैं मांगें
- सभी डेलीवेजर कर्मचारियों को नियमित किया जाए
- न्यूनतम वेतन एक्ट लागू किया जाए
- लंबित मानदेय की अदायगी की जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें