जम्मू। विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। आरोपियों ने कई युवाओं को न्यूजीलैंड भेजने और वहां काम दिलाने के नाम पर वारदात को अंजाम दिया था। बाड़ी ब्राह्मणा निवासी सुरेश कुमार, घार सिंह और तुलसी राम पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। 2017 में दर्ज मामले की जांच करने के बाद अब अब आरोप पत्र दायर किया गया है।
फलायं मंडाल निवासी राजीव कुमार और राजीव कॉलोनी (बाड़ी ब्राह्मणा) निवासी विजय कुमार ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई थी। गौरतलब रहे कि आरोपी सुरेश कुमार त्रिकुटा नगर में कार्यालय चलाता था। उसने लाखों रुपये लेकर कहा कि वह विदेश भेज देगा और वहां काम भी दिलाएगा। लेकिन न तो पैसे लौटाए और न ही उनको विदेश जाने का वीजा मिला। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई तो पता चला कि आरोपियों ने ठगी की है।