फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः बेटे का चिनाब नदी में मिला शव, होटल में मृत पाई गई मां, फैली सनसनी

Fri, 18 Dec 2020 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
चिनाब दरिया - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू शहर के तालाब तिल्लो के रहने वाले मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। पंकज निवासी तालाब तिल्लो का शव गुरुवार को अखनूर में चिनाब दरिया से मिला। पुलिस को बताया गया कि युवक ने पुल से कूदकर जान दे दी, वहीं पंकज की जेब से होटल की चाबी मिलने पर बख्शी नगर के एक होटल में तलाशी लेने पर उसकी मां भी मृत पाई गई।

विज्ञापन


बुधवार को ही दोनों ने रात को होटल में कमरा किराए पर लिया था। यहां पर उसने होटल मैनेजर को बताया कि उसकी मां जीएमसी में उपचाराधीन है। घर का काम चल रहा है, इसलिए तीन दिन तक मां को यहां पर ही ठहरना है। वीरवार को दोनों के शव मिलने के बाद पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तालाब तिल्लो निवासी पंकज का शव गुरुवार को अखनूर में चिनाब दरिया से बरामद हुआ। पुलिस को बताया गया कि पंकज ने पुल से कूदकर जान दे दी। उसके शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से होटल के कमरे की चाबी मिली। अखनूर पुलिस ने बख्शी नगर पुलिस से संपर्क कर होटल का कमरा खुलवाया तो वहां से पंकज की 70 वर्षीय मां सरिता देवी निवासी तालाब तिल्लो का शव बरामद हुआ। सरिता के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया है। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रात 11 बजे हुई थी बात पत्नी से बात, मां लंबे अर्से से थी बीमार
मृतक की पत्नी भालवा ने बताया कि पति के रात 11 बजे फोन पर उसकी बात हुई थी। उन्होंने ऐसा नहीं बताया कि वे होटल में ठहरे हैं। काफी देर तक बात हुई। बात के दौरान ऐसा लगा कि वह काफी परेशान हैं। पत्नी ने बताया कि उनका एक बच्चा भी है। मरने वाली सरिता देवी लंबे अरसे से बीमार थी, उसका जीएमसी में इलाज चल रहा था। कोई गंभीर बीमारी होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया था। इससे परिवार परेशान था।

विज्ञापन

पहले बख्शी नगर में रहता था परिवार, अब तालाब तिल्लो में बनाया है घर

पहले सरिता देवी और उसका परिवार बख्शी नगर में रहता था। पांच साल पहले ही यहां से तालाब तिल्लो में शिफ्ट हुए थे। सरिता देवी के पति की मौत हो गई है। वह बेटे और बहू के साथ रह रही थी। बख्शी नगर स्थित घर को बेच दिया है।

पुलिस ने होटल कर्मियों से भी की पूछताछ
घटना के बाद डीएसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे। इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा अन्य सबूत भी एकत्रित किए गए है। होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। रात के खाने से लेकर सुबह के ब्रेकफास्ट तक की जानकारी ली गई है।

दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया है। मामले को लेकर छानबीन जारी है। होटल के सीसीटीवी कमरों से सबूत एकत्रित किए गए हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है। फिलहाल मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। - अमित कुमार, डीएसपी, बख्शी नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें