अखनूर। गांव रज्जेचक में एक शराबी ने घर में अपने बीमार भाई और भाभी पर डंडे से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गांव रज्जेचक में शराबी रक्षपाल ने घर में बीमार भाई कुलदीप कुमार पर कुछ कहासुनी के बाद डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव में आई भाभी पर भी उसने हमला कर दिया। दोनों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से हमलावर फरार हो गया। कुलदीप कुमार के बाजू और सिर में चोटें आई हैं। संवाद