बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में अंडर-23 महिला क्रिकेट को शामिल किया है। जेकेसीएस उप-समिति के सदस्य बिग्रेडियर अनिल गुप्ता ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसी ने वुमन आईपीएल शुरू किया है।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) अंडर-23 वुमन क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रॉयल करवाएगा। अप्रैल के अंत में ट्रॉयल के आयोजन प्रस्तावित हैं। एक सितंबर 2000 या उसके बाद जन्मी महिला खिलाड़ी ट्रॉयल के लिए योग्य हैं। जेकेसीए ने ऐसी महिला खिलाड़ियों से 20 अप्रैल तक नाम, जन्म तिथि, पता और जिला की जानकारी jkcacricketopranddvlgamil.com पर भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
अधूरी जानकारी भेजने वाले का आवेदन रद्द किया जाएगा और उन्हें ट्रॉयल के लिए नहीं बुलाया जाएगा। बता दें कि बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में अंडर-23 महिला क्रिकेट को शामिल किया है। जेकेसीएस उप-समिति के सदस्य बिग्रेडियर अनिल गुप्ता ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसी ने वुमन आईपीएल शुरू किया है।