फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: जेकेसीए से जुड़ी जानकारी अब वेबसाइट से हासिल कर सकेंगे खिलाड़ी, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

Wed, 20 Oct 2021 04:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की तरफ से सभी तरह की जानकारी के लिए वेबसाइट तैयार की जा रही है। यह वेबसाइट एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ियों को अब जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) से जुड़ी हर जानकारी और नई कवायद की ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। जेकेसीए अपने वेबसाइट तैयार कर रहा है और एक महीने में शुरू हो जाएगगी। बीसीसीआई से पंजीकृत होने के 50 साल बाद तक जेकेसीए के पास वेबसाइट नहीं थी।

विज्ञापन


हाल ही में नियुक्त की जेकेसीए की उप-समिति ने वेबसाइट बानने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और वेबसाइट के लिए जेकेसीए के संबंधित सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जेकेसीए के पास अभी तक अपने वेबसाइट नहीं थी। टीम के लिए ट्रायल सहित अन्य जरूरी जानकारी के लिए खिलाड़ियों को जेकेसीए कार्यालय ही जाना पड़ता था। अब जेकेसीए अपनी वेबसाइट तैयार कर रहा है, जिसे खिलाड़ी हर जानकारी हासिल कर सकेंगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घने जंगल में प्राकृतिक गुफाएं बन रहीं ऑपरेशन में अड़चन, ग्राउंड जीरो पर हैं चुनौतीपूर्ण हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट प्रतियोगिताओं से जुड़ी जानकरी के साथ चिन्हित टीम की सूची आधि भी उपलब्ध होगी। वेबसाइट के अभाव में जेकेसीए अखबारों में विज्ञापन देकर खिलाड़ियों तक जानकारी पहुंचाता था, इसमें काफी राशि भी खर्च होती थी। जेकेसीए की उप- समिति के सदस्य मिथून मन्हास ने कहा कि वेबसाइट बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अन्य राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तरह जेकेसीए की वेबसाइट होगी, जिसमें हर जानकारी उपलब्ध होगी। एक महीने में वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगी। वेबसाइट पर जेकेसीए के हर कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें