फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम ने दुकानदारों, ग्राहकों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मंगलवार को प्रशासन टीम ने दुकानदारों और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सभी से मास्क पहनने और टीकाकरण करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

तहसीलदार सुरिंद्र सिंह और ईओ रजत अबरोल के नेतृत्व में पुलिस के साथ बस अड्डा, राजा बाजार, पक्का डंगा, आर्य समाज मेन रोड पर दुकानदारों को मास्क पहनकर ही कार्य करने को कहा। ग्राहकों को भी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने पर ही सामान देने की बात कही।
तहसीलदार ने कहा कि त्योहार के मौके पर लोगों और दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीमारी किसी को पूछ कर नहीं आती। सचेत रहकर ही इससे बचाव कर सकते हैं मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। हाथ को भी बार-बार साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें