फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में टीकाकरण फिर से शुरू, जिले में सिर्फ दो ही केंद्रों पर हुई शुरुआत

Thu, 20 May 2021 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए भी 10 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे। फिलहाल उनमें से केवल एक सेंटर एसएमएचएस ही काम कर रहा है। इस सेंटर पर कोवाक्सिन उपलब्ध है।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर जिले में टीकाकरण ड्राइव एक बार फिर से शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में युद्ध स्तर पर टीकाकरण ड्राइव को फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसकी शुरुआत तो बुधवार से हो गई लेकिन दिन भर में मात्र 252 लोगों को ही टीका लग पाया। इसका कारण टीकाकरण का काम सिर्फ दो केंद्रों पर ही शुरू होना रहा है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह जब जिले के टीकाकरण केंद्रों पर लोग पहुंचना शुरू हुए तो उन्हें वहां से निराश होकर लौटना पड़ा। मोहम्मद रमजान पिछले एक सप्ताह से जवाहर नगर केंद्र पर वैक्सीन लेने के लिए जा रहे हैं लेकिन उन्हें डोज मिल नहीं पा रहा। इसकी वजह सेंटर पर वैक्सीन का उपलब्ध न होना है।

इस बीच एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दोपहर दो बजे के बाद जिले के केवल दो टीकाकरण केंद्रों हजरतबल और एसएमएचएस में ही टीकाकरण ड्राइव शुरू हुई थी। अब अगले दिन यानी गुरुवार से श्रीनगर में छह टीकाकरण केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लोगों को दिए जाएंगे। यह वैक्सीन फिलहाल केवल 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों के लिए है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 248 लोगों ने कोविशील्ड का पहला डोज लिया, जबकि चार लोगों ने अपना दूसरा डोज लिया। एक डॉक्टर ने बताया कि सेंटर पर जो लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं, उन्हें डोज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीएम को पत्र: कोरोना से जंग में सियासी दलों के 15 करोड़ सदस्यों को उतारें, जानिए किसने दिए ये सुझाव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें