कोरोना के कारण सरकार ने समर जोन में 11वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित किया था। परीक्षा स्थगित करने के एक महीने बाद भी बोर्ड ये तय नहीं कर पाया है कि आखिर परीक्षा का किया जाएगा।
11वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। परीक्षा होगी या छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा इसको लेकर फिल्हाल बोर्ड कुछ नहीं कह रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्कूलों ने 12वीं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। निजी स्कूल नियमित रूप से 12वीं की ऑनलाइन क्लासेज लगा रहे हैं। इतना ही नहीं फीस की मांग भी कर रहे है।
विज्ञापन
जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने पर जवाब मिलता है कि सरकार से इस संबंध में बात चल रही है और अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। इसका असर 11वीं कक्षा के बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे 11वीं की पढ़ाई करने की बजाय 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।
निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि स्कूल का कहना है कि आपको अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। अब 12वीं की पढ़ाई पर अपना फोक्स करें। इसके साथ ही निजी स्कूल बच्चों से 12वीं की फीस भी मांग रहे हैं।