फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा जिले में कोरोना के 26 मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला में मंगलवार को कोरोना के सबसे अधिक 26 मामले मिले। इससे जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पहाड़ी व सीमावर्ती गांवों में भी संक्रमण फैल रहा है। कोरोना संक्रमितों में स्वास्थ्य विभाग के 5 कर्मी भी शामिल हैं। वहीं एक छात्र और 2 सीआरपीएफ जवान भी हैं। दो निजी कारखानों में काम करने वाले की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

गुड़ा सलाथिया स्वास्थ्य केंद्र में एक, कुरालीयां रामगढ़ में एक, स्वांखा मोड़ राडा में एक, जतवाल के नारण से एक, आराजी मोहल्ला सांबा से एक, सिडको फेज दो में दो, पैंठी सांबा में एक, वार्ड नंबर 8 सांबा में एक, सुपवाल से एक, पहाड़ी गांव महौरगढ़ से एक, तालूर से दो, सरना से एक, रांजडी से एक, वार्ड एक सांबा में एक, बासी से एक, बरजानी से एक, सरोर से एक, समैलपुर से सीआरपीएफ में दो, परमंडल में तीन, बाड़ी ब्रह्मणा से कोरोना संक्रमितों के दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें