बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में कोविड जांच केंद्र में 100 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच उप जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में 60 साल से ऊपर के लोगों के साथ साथ फ्रंटलाइन वर्करों को एहतियाती खुराक दी गई। 15 से 18 साल के बच्चों को भी भिन्न-भिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में सेंटर बनाकर वैक्सीन लगाई गई।
उप जिला अस्पताल के बीएमओ डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि कुछ दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को इससे बचने की सलाह दी और भीड़ में जाने से परहेज करने की सलाह दी है। कहा कि हम लगातार लोगों से यह अपील करते आ रहे हैं कि थोड़ी सी भी लापरवाही बरती, तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।