रियासी। बुधवार को जिला में बाइस यात्रियों और सत्रह स्थानीय लोगों सहित 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमित सभी बाइस यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए थे। कटड़ा पहुंचने पर उनका टेस्ट किए गया, जिसमें संक्रमित निकले। उन्हें वापस भेजा गया।
जिला के चार ब्लॉक में भी संक्रमण के मामले आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को बाइस लोग संक्रमण से ठीक भी हुए। अब जिला में 169 सक्रिय मामले हैं। आने वाले दिनों में संक्रमण का खतरा कम हो, इसके लिए सभी को जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। संवाद