फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू को तेजी से चपेट में ले रहा है कोरोना, 12 साल का लड़का पाया गया संक्रमित

Thu, 23 Jul 2020 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी से जम्मू शहर को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। बुधवार को पुराने शहर के व्यस्ततम जैन बाजार इलाके से एक 12 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित पाया गया। जीएमसी का एक डॉक्टर, संजय नगर से एक, पलौड़ा में एक बैंक का ग्रेटर कैलाश निवासी मैनेजर, कर्ण बाग से दो और एक बिश्नाह से कोरोना का मामला सामने आया है। जम्मू जिले में बुधवार को आए 14 संक्रमित मामलों में से आठ यात्रा वाले और छह अन्य वर्ग के मामले हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी    

जैन बाजार में आया संक्रमित बच्चा लुधियाना से आया था और यहां किसी के पास रह रहा है। उसके माता-पिता लुधियाना में ही हैं। उसे गांधीनगर कोविड अस्पताल में बिना तीमारदार भेजा गया, जिनके पास बच्चा रह रहा था वहां से कोई भी सदस्य बच्चे के साथ नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस गई थी। ऐसी आशंका है कि लुधियाना से ही संक्रमित होने के बाद बच्चा जम्मू पहुंचा है। बच्चे के संपर्क में रहने वाले सभी लोगों के कोविड टेस्ट किए जाएंगे। पुराने शहर में यह अपनी तरह का पहला संक्रमित मामला है, जिसमें बच्चा संक्रमित पाया गया है। प्रभावित घर के आसपास तारबंदी करके आवाजाही रोक दी है। शहर के निवासी लॉकडाउन की भी मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी का भी दिल जीत ले ये खूबसूरती, देखें तस्वीरें  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें