फआरएस पुरा/ मीरां साहिब। सेना की 3 राजपूत बटालियर की ओर से मुरलिया पंचायत के 250 ग्रामीणों को राशन मुहैया कराया गया। सरपंच अंजू रानी व पंचों ने रेजीमेंट के कर्नल शौर्य चक्र विजेता मनीष पुंज से आग्रह किया था। मंगलवार को गुर्जर बस्ती, सिंहपुरा मुरलिया और कृष्णा नगर के गांव में सेना की ओर से चावल, आटा, तेल, चीनी सहित जरूरत का सम्मान का वितरित किया गया। नायब सरपंच हरदेव सिंह, पंच रजनीश कुमार वीरेंद्र कुमार, मनमोहन कुमार, रुचि डोगरा, नीलम शर्मा आदि ने सेना के कमांडेंट का धन्यवाद किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता सरदार खुशवंत सिंह, मनदीप सिंह, सतिंदर पाल सिंह, चरणजीत भगत, प्रभजोत सिंह, ओंकार सिंह, शमशेर लाल अजय चौधरी मौजूद रहे।
-----------
भाजपा नेता ने गरीबों के लिए लगाया लंगर
बाड़ी ब्राह्मणा। भाजपा नेता जयराम शर्मा ने वार्ड-10 में लंगर लगाया। इसमें क्षेत्रवासियों ने बड़े पैमाने पर लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर एसडीपीओ सुनील केसर और थाना प्रभारी रोहित गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद रहे। संवाद
------------
पूर्व विधायक ने लोगों में राशन वितरित किया
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव पल्ली मोड़ में भाजपा के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने कोरोना के चलते बेरोजगार हुए लोगों के परिवार वालों को राशन वितरित किया। उनके साथ चक यराला पंचायत के पंच वकील सिंह भी रहे। संवाद
------------
पडोरिया के सरपंच ने दो माह वेतन पीएम केयर्स फंड में दिया
बिश्नाह। पडोरिया के सरपंच प्रीतम सिंह ने दो माह का वेतन पीएम केयर्स फंड में दिया है। इस धनराशि का चेक उन्होंने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा को सौं। संवाद
---------------
हरसा दबड़ में भाजपा किसान संघ ने राशन वितरित किया
बिश्नाह। कोरोना के चलते बेरोजगार हुए लोगों की मदद के लिए भाजपा किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भारती, विशन चौधरी, नायब सरपंच गारा चौधरी, सुभाष सलाथिया ने 15 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया। संवाद
-------
वयोतरा महाजन बिरादरी ने दिए 5.51 लाख
बिश्नाह। वयोतरा महाजन बिरादरी के देवस्थान पर कार्यक्रम के दौरान बिरादरी प्रमुख नरेंद्र गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना को पांच लाख रुपये की राशि का चेक और बिरादरी प्रमुख नरेंद्र गुप्ता ने अपनी तरफ से 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। यह धनराशि प्रधानमंत्री केयर्स फंड के लिए दी गई है। संवाद
--------
पंचायतों में मास्क वितरित किए
अखनूर। ब्लॉक डेवेलपमेंट काउंसिल चेयरमैन किरण पवार ने विभिन्न पंचायतों के लिए 2200 मास्क वितरित किए। इस मौके पर मुख्य तौर पर जेडईओ नजनीन अख्तर मौजूद रहीं। चेयरमैन ने कहा कि आने वाले समय में इसी तरह फेस मास्क और बाकी जरूरी वस्तुएं जो सरकार की तरफ से उनको दी जाएंगी बो अखनूर की सभी पंचायतों में वितरित किये जायेंगे। ज्ञात हो कि हाल ही में एडीसी द्वारा अखनूर में कोरोना महामारी से निपटने के लिए बीडीओ चेयरमैन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है, जिमसें वीडीओ सनोवर जमील, वीएमओ अनिल शर्मा, जेडईओ नजनीन अख्तर, गिरदावर कर्मचंद और वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सिंह, युवा नेता नरेश दत्त शर्मा, कृष्ण दत्त शर्मा, रिटायर प्रिंसिपल कृष्ण चंद भगत, पंच दविंदर सिंह, ऋषि सिंह और शकील अहमद शामिल हैं। संवाद