फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सख्ती और बढ़ाई गई, ड्रोन से भी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रदेश में सख्ती और बढ़ाई जाएगी। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। लोग लॉकडाउन का उलंघन न करें, इसे पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। साथ ही सभी नाकों पर पूछताछ के बाद ही लोगों को वहां आगे जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ शरारती तत्व लॉकडाउन की आड़ में माहौल खराब कर सकते हैं। साथ ही आतंकी हमलों के मद्देनजर भी सुरक्षा कड़ी की गई है। जम्मू और इसके आसपास के इलाकों में लॉकडाउन में लगाए गए अफसरों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं। खासकर नाकों पर तैनात सब इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों को बॉडी कैमरा दिए गए हैं, जिससे वो हर आने जाने वाले की रिकार्डिंग कर सकें। कुछ लोग नाकों पर बदसलूकी भी करते हैं। साथ ही कुछ लोग भीढ़ की आड़ में माहौल खराब करते हैं। मंगलवार को जम्मू शहर में पुलिस ने रेड जोन वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी की। ताकि कोई भी लॉकडाउन के चलते बाहर न निकले। उल्लेखनीय है कि कुछ जगहों पर रियायतें मिलने के चलते बहुुत से लोग अपने घरों के बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लोग यह देखने के लिए मार्केट पहुंच रहे हैं कि कहां कहां क्या दुकानें खुली हैं। पुलिस को कई जगहों पर ऐसा करने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को भी लगाना पड़ा है। नेशनल हाईवे पर भी पुलिस की ओर से सुरक्षा कड़ी की गई है। दरअसल, कश्मीर में लगातार आतंकी हमलों के चलते जम्मू संभाग में भी आतंकी हमलों की आशंका के चलते भी सुरक्षा मजबूत करनी पड़ी है। किश्तवाड़ में भी हाल ही में हमला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें