जम्मू। जीएमसी जम्मू में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई। जानीपुर, तालाब तिल्लो, रियासी क्षेत्र से भर्ती मरीजों की मौत हुई है। वहीं जम्मू जिले में तीन और मोहल्लों को शुक्रवार को जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया।
कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए मोहल्लों में बख्शीनगर पुलिस थाना क्षेत्राधिकार के अंतर्गत न्यू प्लाट की एफ 695 के करीब गली, तालाब तिल्लो वसंत विहार में कमला पैलेस के करीब गली और दोमाना पुलिस थाना क्षेत्राधिकार के अंतर्गत बनतालाब बरनाई में वार्ड संख्या पांच में मकान नंबर 90 के करीब वाली गली शामिल है।